शेयर मार्किट में निवेश से पहले बहुत सारे नए निवेशक नुकसान से डरते है। लेकिन कई निवेशकों को समझ ही नहीं आता है। की शेयर मार्केट में नुकसान कैसे होता है. और शेयर बाजार में नुकसान से बचने के टिप्स क्या है, यह अधिकतर लोगो को नहीं पता होता है। इसलिए इस लेख में इन्ही प्रश्नो के उत्तर देने वाले है। लेख को अंतिम तक पढ़े।
शेयर मार्किट काफी उतार चढ़ाव वाला मार्किट है। इस मार्किट में नुकसान होने के अधिक चांस होते है। यही कारण है बहुत सारे निवेशक शेयर मार्किट में निवेश करने से कतराते है। लेकिन नुकसान से बचने के कई तरीके है। जिसे अपनाकर शेयर मार्किट के रिस्क को कम किया जा सकता है।
वैसे नुकसान निवेशक की स्वम् की गलतियों से होते है। यदि निवेशक कंपनी की रिसर्च किये बिना शेयर मार्किट में निवेश करता है। तो उसके नुकसान होने के चांस काफी बढ़ जाते है। इसलिए किसी भी कम्पनी के शेयर को खरीदने से पहले स्वम् का रिसर्च ज़रूर करले। ताकि आप अपना निवेश किसी मजबूत कंपनी में कर पाए।
इसके अलावा भी शेयर मार्किट में निवेशक कई गलतियों को करते है। उसका जिक्र मैं आगे के लेख में करने वाला हूँ। जिसके लिए आप इस लेख को अंतिम तक पढ़े। साथ ही इस लेख में शेयर मार्किट के नुकसान से कैसे बचते टिप्स भी जानने वाले है। जो आपको शेयर मार्किट में होने नुकसान से बचा सकते है।
शेयर मार्केट में नुकसान कैसे होता है?

शेयर मार्किट में बड़ी संख्या में लोगो के द्वारा निवेश किया जाता है। लेकिन कई निवेशक ऐसे भी है जो बिना रिसर्च के ऐसे किसी भी कम्पनी के शेयर में निवेश कर देते है। आपको ऐसे किसी भी शेयर को नहीं खरीदना चाहिए। क्योकि रिसर्च के बिना आप उन कंपनी के शेयर को खरीद लेते है। जो लॉस में चल रही होती है। उनका टर्न ओवर अच्छा नहीं होता है। वह कर्ज में डूबी होती है।
निवेश से पहले निवेशक को एक डीमैट अकाउंट ओपन करने की आवश्यकता होगी। डीमैट अकाउंट आप इंटरनेट पर मौजूद ब्रोकर के साथ ऑनलाइन खोल सकते है। बिना डीमैट अकाउंट के ऑनलाइन शेयर खरीद और बेच नहीं सकते है। साथ ही कंपनी की रिसर्च भी कर सकते है।
नुकसान कम करने और बचने के लिए रिसर्च करके मजबूत कंपनियों में लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहिए। इस निवेश में निवेशक का रिस्क कम होता है। इसके लिए निवेशक को मजबूत कंपनी खोजनी होगी। मजबूत कंपनी का मतलब की फंडामेंटली स्ट्रांग होना चाहिए। अच्छा टर्न ओवर हो, कर्ज न हो, प्रॉफिट में हो, अच्छे प्रोडक्ट या सर्विस हो।
जिस कंपनी के शेयर में निवेश कर रहे है। वह कम्पनी पिछले कुछ वर्षो में कितना रिटर्न निवेशक को दे चुकी है। यह सब देखने के साथ P/E Ratio देखे है। जिससे आपको कम्पनी के बारे में कई चीजे पता हो जाएगी। और अच्छी मजबूत कंपनी में आसानी से निवेश कर पाएंगे।
शेयर मार्किट में निवेश से पहले स्वम् का रिसर्च काफी महत्वपूर्ण है। क्योकि बिना कंपनी के बारे में निवेश करना निवेशक के लिए बड़ा टास्क बन सकता है। और वह अपना पैसा शेयर मार्किट में डूबा सकता है।
और पढ़े..
- लंबे समय के लिए कौन सा शेयर खरीदे?
- शेयर खरीदने से पहले क्या देखना चाहिए?
- शेयर मार्केट में कम से कम कितना पैसा लगा सकते है?
- स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले किसी को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
शेयर मार्किट में नुकसान होने कारण
- बिना कंपनी के बारे में जाने निवेश करना।
- स्वम् का रिसर्च न करना।
- सस्ते शेयर खरीदने के चक्कर में पड़ना।
- पेनिक में शेयर बेच देना।
- मार्किट के हाई पर निवेश करना।
- एक या दो ही कंपनी के शेयर खरीदना।
- दूसरे के बताये हुए शेयर खरीदना।
- जोखिम न उठाना।
- कम के समय के लिए निवेश करना।
शेयर बाजार में नुकसान से बचने के टिप्स
स्टॉक मार्किट में निवेश करने से पहले हर निवेशक को कुछ बातो को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए। जिससे उसका कम से कम शेयर मार्किट में नुकसान हो। इन टिप्स को शेयर मार्किट में नए निवेशक को खास करके ध्यान देना चाहिए।
- अच्छे ब्रोकर के साथ डीमैट अकाउंट ओपन करे।
- जिस कंपनी में निवेश करना चाहते है। उस कम्पनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करे और जाने।
- कम्पनी कर्ज में तो नहीं है। कम्पनी का P/E Ratio क्या है।
- कंपनी के भविष्य के प्लान क्या है। कम्पनी के प्रोडक्ट कैसे है।
- वार्षिक का टर्न ओवर क्या है। कम्पनी लॉस में तो नहीं है।
- फ़ण्डामेंटली स्ट्रांग कंपनी में निवेश करे।
- एक ही कंपनी के शेयर न ख़रीदे। बजट के अनुसार अलग सेक्टर की कम्पनी में निवेश करे।
- दूसरे के बताये हुए शेयर न ख़रीदे जब तक अपना रिसर्च न करले।
- पेनिक में आकर शेयर को न बेचे।
- मार्किट के हाई होने पर निवेश करने से बचे।
- मार्किट जब टूट रहा है। सभी निवेशक बेचकर निकल रहे हो। तब आपको निवेश करना चाहिए।
- योजना के साथ निवेश करे।
- जितना पैसा हो उस हिसाब से रिसर्च करके अलग अलग कम्पनी में निवेश करे।
- नए उम्मीदवार इंट्राडे ट्रेडिंग से बचे।
- पहले शेयर मार्किट के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त करे।
- शेयर मार्किट का कोर्स करे।
समाप्त
इस लेख में शेयर मार्किट की दी गयी जानकारी शेयर मार्केट में नुकसान कैसे होता है, और शेयर बाजार में नुकसान से बचने के टिप्स क्या है मैंने इस लेख में चर्चा किया है। शेयर मार्किट में निवेश करने से पहले आपको इन सभी टिप्स को फॉलो करना ज़रूरी है। बिना रिसर्च और योजना के निवेश करने से निवेशक को नुकसान होने के चांस बढ़ जाते है।
अगर नए निवेशक है। तो आपको पहले शेयर मार्किट के बारे में रिसर्च करना चाहिए। बिना शेयर मार्किट के बारे में जाने निवेश से बचे। अधिक जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग पर पब्लिश दूसरे लेख पढ़ सकते है। यदि लेख से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है। तो कमेंट के जरिये पूछ सकते है। ऐसी ही जानकारी के लिए ब्लॉग पर पब्लिश दूसरे लेख पढ़ सकते है।